फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा आज

Sat, 08 Nov 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों में रविवार को राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन होगा। शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज व सरयू प्रसाद कन्या पाठशाला को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। तीनों विद्यालयों में कुल 1400 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जीआईसी की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी ने बताया कि यह परीक्षा कक्षा आठ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। चयनित विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की ओर से प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था करना है। डीआईओएस डॉ. रामचंद्र ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें