फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जयंती पर याद किए गए नानाजी व जयप्रकाश नारायण

Fri, 11 Oct 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। भारत रत्न व प्रखर विचारक नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती शुक्रवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। जयप्रभाग्राम में दीनदयाल शोध संस्थान के संस्थापक नानाजी देशमुख और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर विधायक विनय कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल, विभाग प्रचारक प्रवीण, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव रामकृष्ण तिवारी ने माल्यार्पण किया। प्रांत प्रचारक कौशल ने कहा कि नानाजी देशमुख ने ग्रामीण विकास के लिए कई प्रकल्प चलाए। आज चित्रकूट के अलावा जयप्रभाग्राम और महाराष्ट्र के बीड़ में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से ग्रामवासियों को सिंचाई सहित रोजगार के विभिन्न माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें