बभनजोत के चंपानगर में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में भिड़ते पहलवान। स्रोत: सोशल मीडिया
गौरा चौकी। चंपानगर में बुधवार को दो दिवसीय एकता कुश्ती दंगल का शुभारंभ हुआ। गौरा क्षेत्र के सपा नेता हफीज मलिक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। दंगल में भारत और नेपाल के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। पहले मुकाबले में बाबा नागेंद्र दास (अयोध्या) ने सुरेंद्र पहलवान (हरियाणा) को चित किया। दूसरे मुकाबले में राजगीर पहलवान (हरिद्वार) ने मोंटी पहलवान (दिल्ली) को धूल चटाई। दंगल में बिहार, उत्तर प्रदेश, नेपाल, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली व जम्मू के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। दर्शकों ने उत्साह के साथ तालियां बजाईं। फाइनल मुकाबले गुरुवार को होंगे, जिसमें भारत और नेपाल के 40 पहलवान आमने-सामने होंगे।