फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो निकायों में अनुसूचित वर्ग को एक भी सीट नहीं

Sat, 01 Apr 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
गोंडा। निकाय चुनाव में जिले के 10 निकायों के अध्यक्षों के बाद 173 वार्डों के आरक्षण की सूची बृहस्पतिवार की देररात शासन ने जारी कर दी है। वार्ड आरक्षण की अनंतिम सूची जारी कर एक सप्ताह तक आपत्तियां मांगी गई हैं। आरक्षण से कई तरह के फेरबदल हुए हैं। इसके बाद घमासान भी मचा है। दो निकायों (खरगूपुर और मनकापुर ) में अनुसूचित वर्ग को अवसर नहीं मिला है।
विज्ञापन

अभी आरक्षण पर छह अप्रैल तक आने वाली आपत्तियों के निस्तारण के बाद शासन से अंतिम आरक्षण सूची जारी होगी। फिलहाल जारी वार्ड आरक्षण में दिसंबर में जारी हुई सूची में ज्यादा बदलाव नहीं हैं। आंशिक बदलाव ही हुए हैं, जिसे लेकर दावेदार गुणाभाग में जुटे हैं।
गोंडा नगर पालिका के वार्ड आरक्षण गोंडा नगर पालिका के 27 वार्ड में अनुसूचित जाति महिला के लिए पटेल नगर पश्चिमी, अनुसूचित जाति के लिए महारानीगंज, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए बडगांव, मोहल्ला राजा, राजेंद्र नगर, पिछड़ा वर्ग के लिए अहिरान, सुभाषनगर, रानीबाजार, महिला पंतनगर, मकार्थीगंज, सिविल लाइन प्रथम, द्वितीय, मेवातियान आरक्षित है। इसके अलावा अनारक्षित सिविल लाइन तृतीय, इमामबाड़ा, साहबगंज, बलवंतपुरवा, शास्त्रीनगर, महराजगंज, पटेलनगर पूर्वी, छेदीपुरवा, आवास विकास द्वितीय, आवास विकास प्रथम, जिगरगंज, दयानंदनगर, मालवीय नगर, राधाकुंड है।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर पालिका परिषद का वार्ड आरक्षण 25 वार्डों का नए परिसीमन के बाद नवसृजित वार्डों के आरक्षण तय हुए हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला हनुमानगंज बरदही, अनुसूचित जाति के लिए रविदास नगर, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सकरौरा पूर्वी, बजरंग नगर मेहंदी हाता, पिछड़ा वर्ग के लिए बालूगंज ठठराही, नई बाजार, मौर्यनगर सकरौरा पूर्वी पश्चिमी दक्षिणी, महिला के लिए सकरौरा पश्चिमी आंशिक, अंबेडकरनगर, गाड़ी बाजार पूर्वी उत्तरी, गाड़ी बाजार पूर्वी (गांधीनगर पश्चिमी), गाड़ी बाजार पूर्वी नई बाजार, सदर बाजार नई बस्ती आरक्षित है।
अनारक्षित के लिए कुम्हर गढ़ी, सरफराजगंज पश्चिमी, सरयू नगर, सरफराजगंज पूर्वी गांधीनगर, बालकरामपुरवा बालूगंज, सदर बाजार पूर्वी, सकरौरा पूर्वी पश्चिमी उत्तरी भाग, सरयू नहान घाट, गुड़ाही बाजार सदर बाजार, सकरौरा पश्चिमी दक्षिणी, भैरवनाथ पुरम तय है।
नवाबगंज नगरपालिका परिषद में 25 वार्डों का आरक्षण
अनुसूचित जाति महिला के लिए मुट्ठीगंज पूर्वी, अनुसूचित जाति के लिए कहरान पश्चिमी, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नया बाजार, संचरही पूर्वी, पिछड़ी जाति के लिए पड़ाव पश्चिमी मध्य, कहरान मध्य, चांईटोला पूर्वी, कहरान पूर्वी, महिला के लिए पड़ाव मध्य, पड़ाव पश्चिमी, मुट्ठीगंज दक्षिणी, मुट्ठीगंज मध्य उत्तरी, चांईटोला पश्चिमी मुट्ठीगंज उत्तरी पश्चिमी तथा अनारक्षित के लिए पोख्ता दरवाजा, पड़ाव मध्य पूर्वी, बाजपुरवा, रेलवे कालोनी, शुगर मिल पश्चिमी पूर्वी, मुट्ठीगंज उत्तरी पूर्वी, पड़ाव पूर्वी, गोला बाजार कंजड़ान, संचरही मध्य व संचरही दक्षिणी है।

कटरा बाजार नगर पंचायत के वार्ड आरक्षण
- कटरा बाजार नगर पंचायत के 15 वार्डों के आरक्षण तय हुए हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए अवस्थी पुरवा, अनुसूचित जाति के लिए कोई नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए नाईटोला, नई बाजार, पिछड़ी वर्ग के लिए पिपरी, मझौवा, महिला के लिए पाठक पुरवा, चरेरा, अनारक्षित के लिए बाबूपुर, शंकरपुरवा, बीरपुर डीहा, रस्तोगी टोला दलालटोला, पठानटोला प्रथम व पठान द्वितीय है।
-
नगर पंचायत मनकापुर के वार्ड आरक्षण
-नगर पंचायत में 10 वार्ड हैं। अनुसूचित वर्ग व अनुसूचित वर्ग की महिला के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं हैं। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए गांधी नगर, पिछड़ा वर्ग के लिए सुभाष नगर तथा महिला के लिए पटेल नगर, गायत्री नगर, जवाहर नगर आरक्षित है। अनारक्षित के लिए भगत सिंह नगर, शास्त्री नगर, रफी नगर, राजेन्द्र नगर व आजाद नगर तय है।
परसपुर नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति
- नगर पंचायत परसपुर में 15 वार्ड हैं। आरक्षण में अनुसूचित जाति महिला के लिए आंटा दक्षिणी, अनुसूचित वर्ग के लिए कोई नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए मुरावन टोला पश्चिमी, नौशहरा दक्षिणी, पिछड़ा वर्ग के लिए चमर टोलिया, राजपुर दक्षिणी, महिला के लिए आंटा उत्तरी, नौशहरा उत्तरी आरक्षित है।
अनारक्षित में राजपुर उत्तरी, नकई पुरवा, तालेपुरवा, राजा टोला पूर्वी, अंजही मोहल्ला, राजाटोला पश्चिमी, साईं तकिया, मिश्रन टोला शामिल है।

खरगूपुर नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति
- खरगूपुर नगर पंचायत में 10 वार्डों के आरक्षण सूची में भी अनुसूचित वर्ग महिला व अनुसूचित वर्ग के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं है। पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पुरानी बाजार, पिछड़ा वर्ग के लिए दर्जी पश्चिमी, महिला के लिए कटहरिया दक्षिणी, कटहरिया उत्तरी, चिकवा बधिया आरक्षित है। अनारक्षित के लिए लक्ष्मननगर, ठाकुरगंज, दर्जी पूर्वी, रस्तोगी व पूरे हरवाहन तय है।


धानेपुर नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति धानेपुर के 15 वार्ड के आरक्षण तय हुए हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए डॉ. भीम राव आंबेडकर नगर, अनुसूचित वर्ग के लिए कोई नहीं, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए राजा आदित्य राम पांडेय नगर, पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर, पिछड़ा वर्ग के लिए खीरभारी नगर, डॉ. अब्दुल कलाम नगर, महिला के लिए मुजेहना नगर, चतुर्धन लाल चौधरी नगर आरक्षित है।
इसके अलावा अनारक्षित के लिए महराजा देवी बख्श सिंह नगर, कल्याण नगर, माधव नगर, ठठेरी नगर, इंदिरा नगर, सरदार पटेल नगर, अटल नगर, श्रीराम जानकी नगर शामिल है।
-
बेलसर नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति
-बेलसर नगर पंचायत में 16 वार्डों में अनुसूचित जाति महिला के लिए बेलसर उत्तरी, अनुसूचित वर्ग के लिए पांडेय पुरवा, देवरदा, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए पिछड़ा वर्ग महिला हनुमान नगर, सरदवन पुरवा, पिछड़ा वर्ग के लिए रगड़गंज बाजार, संतकबीर नगर, महिला के लिए चांदपुर, परसदा, विशुनपुरवा आरक्षित है। इसके अलावा अनारक्षित के लिए बरसड़ा, बंजरवा, बाबा नगर सेन नगर, चिलदहा, मुजेड़, बेलसर मध्य तय है।

तरबगंज नगर पंचायत के आरक्षण की स्थिति
-नगर पंचायत तरबगंज के 15 वार्डों के आरक्षण तय हुए हैं। जिसमें अनुसूचित जाति महिला के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, अनुसूचित जाति के लिए महात्मा गांधी नगर, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए राम नेवल, पूरे लीला, पिछड़ा वर्ग के लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर नगर, कौंचिहा महिला के लिए रामापुर, ढोढ़ेपुर आरक्षित हैं। अनारक्षित के लिए रेतादल सिंह, बंगा सिंह बाबा, जमालखानी, सेमरा, कटहा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भानुप्रताप, स्वतंत्रता सेनानी देवी प्रसाद तय है।
विज्ञापन

दसों निकायों के वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हो गई है। छह अप्रैल तक आपत्तियां ली जानी है। शासन से ही आरक्षण की सूची जारी की गई है।
- अर्पित गुप्त, नगर मजिस्ट्रेट/निकाय प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें