फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जिला अस्पताल के गेट पर डॉक्टर पर हमला

Mon, 06 Feb 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल के गेट पर शनिवार देर रात संविदा चिकित्सक पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। चिकित्सक मरणासन्न हो गए तो हमलावर को उन्हें मरा समझकर भाग गए। गंभीर रूप से घायल चिकित्सक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में कोतवाली नगर में एक्सरे और मेडिकल स्टोर के संचालकों समेत 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शहर के न्यू सिविल लाइंस में अफीम कोठी के पास रहने वाले डॉ. अखिलेश त्रिपाठी जिला अस्पताल में संविदा पर चिकित्सक हैं। शनिवार रात साढ़े नौ बजे वह अस्पताल की इमरजेंसी में राउंड करने के बाद कार से घर जा रहे थे। डॉ. अखिलेश का आरोप है कि अस्पताल के गेट पर आशुतोष मेडिकल स्टोर के संचालक आशुतोष मिश्र व राव एक्सरे के संचालक अभय सिंह समेत 20 लोगों ने उन्हें रोककर कार से उतारकर हमला कर दिया।

सभी ने घेरकर डॉ. अखिलेश को जमकर पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर भाग गए। गंभीर रूप से घायल डॉ. अखिलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ. अखिलेश ने नगर कोतवाली में अभय सिंह, आशुतोष मिश्र समेत 20 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला अस्पताल प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीडी गुप्ता ने बताया कि डॉ. अखिलेश त्रिपाठी से मारपीट की जानकारी मिली है। मगर मामला जिला अस्पताल परिसर से बाहर का है। डॉक्टर ने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। ये उनका निजी मामला है।
डॉ. अखिलेश त्रिपाठी की पिटाई के मामले से स्वास्थ्यकर्मी किनारा कसते नजर आए। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को पूर्व की तरह मरीजों को इलाज चलता रहा। अस्पताल का कोई भी डॉक्टर या कर्मचारी डॉ. अखिलेश के पक्ष में कोतवाली भी नहीं पहुंचा। स्वास्थ्यकर्मियों की मानें तो डॉ. अखिलेश अस्पताल के सामने स्थित आशुतोष मेडिकल स्टोर पर बैठकर प्राइवेट प्रैक्टिस करते थे और वह राव एक्सरे सेंटर से जांचें लिखते थे। उनकी साठगांठ के चलते बाहर से महंगी दवाएं खरीदना व जांच कराना मरीजों की मजबूरी हो गई थी। विगत शुक्रवार को डॉ. अखिलेश ने सिटी कार्ट कांलेक्स में अलग प्रैक्टिस सेंटर शुरू कर दिया। इसी के चलते उनकी मेडिकल स्टोर व एक्सरे सेंटर संचालक से तकरार शुरू हो गई। दूसरी ओर संबधित मेडिकल स्टोर संचालक के भतीजे विशाल मिश्र ने बताया कि चाचा आशुतोष मिश्र कल रात से लापता हैं। उनका फोन भी बंद है। परिवार को अनहोनी की आशंका सता रही है। जिसकी शिकायत कोतवाली नगर में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें