फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन हमारा हक, लेकर रहेंगे : योगेश

Mon, 06 Feb 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी रविवार को जिले में पहुंचे और उन्होंने शिक्षकों के साथ बैठक की। उन्होंने पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष का ऐलान किया। कहा कि यह हमारा हक है, इसे लेकर रहेंगे। झंझरी ब्लाक अध्यक्ष अजय शुक्ल के यहां एक मांगलिक कार्यक्रम में वह भाग लेने आए थे। प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, प्रांतीय संयुक्त मंत्री सिराजुद्दीन, प्रांतीय महिला उपाध्यक्ष शबनम बानो व मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह ने स्वागत किया।
विज्ञापन

मंडल महामंत्री अरुण कुमार यादव ने पहले की बैठकों की जानकारी की। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश कुमार त्यागी ने बताया कि विभिन्न शैक्षिक समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा निदेशक से वार्ता कर उनके उनके समाधान की दिशा में प्रयास किया गया।
संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने शिक्षकों के संघर्ष के बारे में जानकारी दी। मंडल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडे, मंडल उपाध्यक्ष सुशील कुमार, लेखाकार श्याम नारायण चतुर्वेदी, अध्यक्ष बहराइच कुमार अभय, अध्यक्ष श्रावस्ती यज्ञ रामपाल, महामंत्री श्रावस्ती मुनव्वर मिर्जा, बलरामपुर कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री श्रावस्ती संतोष सोनी, मंडलीय मंत्री रामकरण चौधरी, महामंत्री गोंडा अजीत कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें