रुपईडीह (गोंडा)। दिल्ली जा रही प्राइवेट बसों पर सवारी बैठाने एवं ओवरटेक करने के चलते दो बसों के कर्मचारियों में मारपीट हो गई। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसकी सूचना बस संचालकों ने पुलिस को दी। बस चालकों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया।
कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर- करनैलगंज मार्ग पर दिल्ली जाने वाली प्राइवेट बसों के कर्मचारी सवारी बैठाने एवं बसों के ओवरटेक करने के चलते रामापुर पुलिस बूथ के पास भिड़ गए। जिसमें राजन मिश्र निवासी लखवापुर थाना हुजूरपुर, बहराइच व हिमांशु सिंह निवासी खजुराहा थाना करनैलगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों बसों को कब्जे में लेकर चालकों के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की।
थानाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय ने बताया कि दो बसों में ओवरटेक करने के चलते मारपीट हुई है। जिसमें दोनों बसों के ड्राइवर के विरुद्ध 151 की कार्रवाई करते हुए घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।