फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों के आत्मा से निकाली जाए मानस की चौपाई : पल्लवी

Mon, 06 Feb 2023 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करतीं ​विधायक डॉ पल्लवी पटेल।
विज्ञापन
गोंडा। अपना दल (कमेरावादी) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने श्रीराम चरित मानस की चौपाइयों पर आपत्ति जातते हुए बड़ा जागरूकता आंदोलन छेड़ने की बात कही। रविवार को संत रविदास जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने आई डॉ. पल्लवी ने कहा कि हिंदू धर्म और श्रीरामचरित मानस में मेरी कोई आस्था नहीं है।
विज्ञापन

मानस की विखंडनकारी चौपाई लोगों के मन-मस्तिष्क में घर कर चुकी है। इस चौपाई को किताब से नहीं अपितु लोगों की आत्मा व दिमाग से निकालने लिए बड़ा जनांदोलन चलाया जाएगा। क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। तुलसीदास कोई संत नहीं हैं, बल्कि वह एक अनुवादक हैं।

भाजपा सांसद पर महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोप पर कहा कि अभी जांच चल रही है, फिर भी वह महिला पहलवानों के साथ है। डॉ. पल्लवी ने आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन के साथ मिलकर मजबूती से दावेदारी करने की बात कही। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर लोगों को पार्टी से जोड़ने व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें