फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

Mon, 06 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के जिला कार्यसमिति की बैठक में कुल 178 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें कैसरगंज सांसद व छह विधायकों समेत जिला व मंडल के पदाधिकारी रहे। जबकि गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि संगठन के दृष्टिकोण से जिला कार्यसमिति की बैठक बहुत महत्वपूर्ण होती है। इसमें कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए हैं। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें