फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो साल से चकबंदी अदालत में तारीख पर तारीख

Sun, 05 Feb 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जनपद मुख्यालय के चकबंदी न्यायालय में दो साल से वादकारियों को सिर्फ तारीख पर तारीख दी जा रही है। सैकड़ों वादकारी सालों से अदालत का चक्कर काटने को विवश हैं। चकबंदी अधिकारी की कार्यप्रणाली से नाराज 172 वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर मोर्चा खोल रखा है। कमिश्नरी परिसर में स्थित चकबंदी अधिकारी करनैलगंज की अदालत में लंबित मुकदमों का निस्तारण नहीं हो पा रहा है। चकबंदी अधिकारी करनैलगंज के कोर्ट में डेढ़ सौ से अधिक भू स्वामित्व के मामलों को मिलाकर वरासत और बंटवारे के 300 से अधिक मुकदमे लंबित हैं। वादकारी कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी की कार्यशैली से अधिवक्ता खफा - कई वर्षों से तैनात चकबंदी अधिकारी पवन कुमार पांडेय की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अशोक तिवारी समेत 172 अधिवक्ताओं के प्रस्ताव पर एसोसिएशन ने 10 दिसंबर 2020 को उनके यहां न्यायिक कार्य करने से मना करते हुए कोर्ट के बहिष्कार का निर्णय पारित किया। चकबंदी अधिकारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि जब तक वह पीठासीन अधिकारी रहेंगे तब तक न्यायालय में कोई वकील न्यायिक कार्य नहीं करेगा। एसोसिएशन ने विभाग और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी। तभी से अदालत में कार्य ठप है और यहां के वादकारियों को सिर्फ तारीख मिल रही है।
वादी बोले, समय और धन दोनों खर्च हो रहा
ग्राम हरदिहा सपौर निवासी अकबाल बहादुर का कहना है कि न्यायालय में कामकाज न होने के कारण वह दो साल से अनावश्यक रूप से भागदौड़ कर रहे हैं। जिसमें उनका समय और धन खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, प्रेमनाथ भी दो साल से मुकदमे की पैरवी में आते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई ने होने से परेशान हैं। तरबगंज तहसील के ग्राम ऐली परसौली के राम अचल, नवाबगंज गिर्द की अमृता और नियामतपुर के साधू प्रसाद भी न्यायालय में कार्य ठप होने से परेशान हैं।

17 फरवरी को होगी बैठक
- चकबंदी अधिकारी पवन कुमार पांडेय के गलत कार्य प्रणाली के कारण कोई अधिवक्ता उनके न्यायालय में कार्य करने को तैयार नहीं है। अधिवक्ताओं के प्रस्ताव पर शुक्रवार को संघ ने बैठक प्रस्तावित की, लेकिन कोरम पूरा न होने से नहीं हो सकी। आगामी 17 फरवरी को एसोसिएशन की बैठक होगी।
- महराज कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष बार एसोसिएशन

वार्ता कर गतिरोध दूर करेंगे
- चकबंदी अधिकारी फील्ड में किसानों के विवादों का निपटारा कर रही हैं। न्यायालय में लंबित मुकदमों का निस्तारण हो इसके लिए अधिवक्ताओं से वार्ता कर गतिरोध दूर किया जाएगा।
विज्ञापन

- जयनाथ यादव मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी उप संचालक चकबंदी, गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें