फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो सगे भाई भिड़े, छह घायल

Fri, 03 Feb 2023 09:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दो सगे भाई 10 बिस्वा जमीन को लेकर भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी चली। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ठाकुरापुर डिहवा ग्राम के निवासी माता दयाल और सगे भाई माता बदल दोनो लोग लाठी डंडा लेकर आपस मे भिड़ गए और जमकर मारपीट की। जिसमें संदीप (28) पुत्र माता दयाल रामा देवी (48) पत्नी माता दयाल, गुड़िया (30) पत्नी नन्द कुमार, खुशबू (35) पत्नी राम प्रकाश, सुधीर (25) पुत्र माता दयाल दूसरे पक्ष से शिवम (40) पुत्र माता दयाल घायल हो गए।
विज्ञापन

संदीप ने बताया कि उस के घर के पास 10 बिस्वा जमीन आबादी की पड़ी हुई है। जिसपर उस का कब्जा है। उसके चचेरे भाई शिवम जबरन उस जमीन पर कब्जा करने लगें। जिसका विरोध करने पर उसे मारापीटा गया। प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुुमार सिंह ने बताया कि दोनो पक्षों की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें