फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: न्यायालय के आदेश पर दो लोगों पर केस दर्ज

Thu, 02 Feb 2023 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। चोरी से आम का पेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट, अभद्रता मामले में न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम कंडरु, मोहम्मद पुर निवासी मालती ने कोर्ट के आदेश से दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया की एक बाग में उसके हिस्से में लगा आम का पेड़ जो आंधी-पानी की वजह से जड़ से उलट गया था, घटना 15 सितंबर 22 की है। उसके देवर अवधराज सुबह खेत को जा रहे थे। तो देखा आरोपी उस हरे आम के पेड़ को चोरी से काट रहे थे। जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी उनसे अभद्रता कर धारदार हथियार से मारने को दौड़ा लिया। थप्पड़, लाठी-डंडा से मारने लगे।

शोर करने पर दोनों लोगों के पुत्र पहुंचे तो सभी ने उनसे भी अभद्रता कर हमला कर दिया। अपने बचाव के लिए पुत्रों के घर भागने पर आरोपी घर में भी घुस कर गंभीर रूप से पिटाई किया, जिससे उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया और वह बेहोश हो गई। थाने में सूचना देने पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सरोज ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर गांव निवासी राजेन्द्र कुमार, पप्पू तिवारी, आकाश तिवारी व अन्य के खिलाफ मारपीट व वृक्ष संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें