फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या

Fri, 03 Feb 2023 09:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर/बालपुर (गोंडा)। उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के खमरौनी गांव में चल रही रामलीला देखने जा रहे ढाबा संचालक की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। ढाबा संचालक के पिता ने थाना उमरी बेगमगंज थाने में एक युवक को नामजद करते हुए दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इधर, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी के साथी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना उमरी बेगमगंज क्षेत्र के खमरौनी गांव में शतचंडी महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। यहां दिन में महायज्ञ और रात में रामलीला मंचन होता है। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के पतिसा गांव सूर्य कुमार शुक्ल ने बताया कि उनका बेटा सुनील कुमार शुक्ल परसपुर रोड पर ढाबा चलाता है। बुधवार रात वह ढाबा बंद करने के बाद अपने मौसेरे भाई परमचंद तिवारी उर्फ लल्लन निवासी धमरैया परसपुर के साथ रामलीला देखने बाइक से खमरौनी जा रहा था।
रास्ते में परसपुर-बेलसर मार्ग पर स्थित मेठिया चौराहे के पास छिनैती की नीयत से बुलेट बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके बेटे की बाइक के आगे अपना वाहन लगाकर रोक लिया। इसके बाद तमंचे से फायर दिया। जिससे सुनील कुमार शुक्ल (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास लोग दौड़े तो बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

लोगों ने एंबुलेंस से सुनील को सीएचसी बेलसर भिजवाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में सूर्य कुमार शुक्ल ने थाना उमरी बेगमगंज में प्रिंस तिवारी निवासी टनटनवापुर लिलोईकला थाना उमरी बेगमगंज समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रिंस तिवारी को उठाया है, जबकि उसके साथी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि प्रिंस तिवारी समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी प्रिंस तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
इनसेट
वर्ष 2021 में एसटीएफ ने आरोपी को किया था गिरफ्तार
-पुलिस के मुताबिक सुनील शुक्ल हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रिंस तिवारी निवासी टनटनवापुर थाना उमरी बेगमगंज को जाली करेंसी के एक मामले में 7 दिसम्बर 2021 को एसटीएफ ने उसके अन्य दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों के पास से एसटीएफ ने पिस्टल, कारतूस, नकदी, सात मोबाइल फोन व दो बाइक बरामद की थी। थाना तरबगंज में भी प्रिंस के खिलाफ जालसाजी का एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें