फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वाॅलीबॉल प्रतियोगिता में बभनान की टीम विजेता

Thu, 02 Feb 2023 09:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
​खिलाड़ी को पुरस्कार देते आयोजक।
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल खेल में बेहद रूचि रखने वाले शिक्षक डॉ.आरडी सिंह के नेतृत्व में आयोजित उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश की 7 टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल बभनान बनाम कन्हैया लाल इंटर कॉलेज की टीम के मध्य हुआ। जिसमें बभनान ने 2-1 से जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल बाराबंकी बनाम लखनऊ के मध्य हुआ, जिसमें 2-1 से लखनऊ ने बाराबंकी को शिकस्त दी। वहीं फाइनल मुकाबला बड़ा ही रोमांचक रहा। बभनान व लखनऊ के बीच खेला गया।

जिसमें बभनान ने लखनऊ को 25-20 व 25-17 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्य, मेजर राजाराम सहित समस्त शिक्षकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुरस्कार वितरित किया। बभनान से आए दिलीप का खेल में विशेष सहयोग रहा। अतहर खान, शहाबुद्दीन खान, नसीम रोशन, कमर अहमद खान के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें