फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेल यात्रियों की पिटाई पर सीनियर कमाडेंट ने जताई नाराजगी

Wed, 01 Feb 2023 08:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेल यात्रियों की पिटाई के मामले में पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्रमोहन मिश्रा ने नाराजगी जताई है। साथ ही रेलवे स्टेशन गोंडा और यार्ड में रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती न होने, सतर्कता की कमी व लोको से 5 बैटरी चोरी हो जाने के मामले को भी गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन


पूवोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त चंद्र मोहन मिश्रा ने मंगलवार को गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंचकर निरीक्षण किया। सीनियर कमांडेंट ने रेलवे स्टेशन के चारों प्लेटफार्म, लोको शेड, रेलवे यार्ड तथा आरपीएफ कोतवाली का निरीक्षण किया।

इस दौरान वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त को ट्रेनों की आवाजाही पर प्लेटफार्म के दोनों साइड पर आरपीएफ जवान तैनात नहीं मिले। रेलवे यार्ड में भी जवानों की कमी मिली। जिस पर वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ने यहां तैनात आरपीएफ के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने यार्ड में खड़ी लोको में से पांच बैटरी चोरी तथा दो दिन पूर्व सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर विद्युतीकरण का तार काटने की घटनाओं पर नाराजी व्यक्त करते हुए सारी खामियां दूर करने का निर्देश दिया। दोनों घटनाओं का 10 दिन में पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने आरपीएफ कर्मियों के साथ बैठक भी की। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह व सहायक सुरक्षा आयुक्त अजय कुमार सिंह सहित जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें