फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलवे स्टेशन पर टैक्सी चालकों की दबंगई, यात्रियों को पीटा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पीड़ित यात्री
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे स्टेशन परिसर में रविवार को टैक्सी चालकों ने मजदूर तबके के यात्रियों को मारापीटा और फरार हो गए। इसकी सूचना घायल यात्रियों ने राजकीय रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि आए दिन टैक्सी चालकों की दबंगई से यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन परिसर में टैक्सी चालकों की दबंगई इतनी बढ़ गई है कि जो यात्री उनकी टैक्सी में नहीं बैठते उन्हें मारापीटा जाता है। जबरन टैक्सी में बैठाने की कोशिश करते हैं। रविवार को स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों का कहना था कि यहां टैक्सी चालकों की दबंगई बहुत बढ़ गई है। कार्रवाई न होने से चालकों के हौसले बुलंद हैं।

मुंबई, लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली, चेन्नई व कोलकाता से आने वाली ट्रेनों की सूचना मिलने पर गोंडा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के मुख्य द्वार के बाहर काफी संख्या में टैक्सी चालक खड़े हो जाते हैं। यात्री लगेज लेकर स्टेशन के प्रवेश द्वार से बाहर निकलते हैं तो टैक्सी चालक उन्हें अपनी टैक्सी में बैठा लेते हैं और यात्रियों से मुंह मांगा रुपया वसूलते हैं। इसी क्रम में रविवार दोपहर कोचीन से बरौनी जा रही राप्तीसागर एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा पहुंची।
विज्ञापन

हैदराबाद से यहां स्टेशन पर उतरे अमरजीत प्रजापति, राम मोहन प्रजापति, प्रेम कुमार, जय प्रकाश, ओम प्रकाश व राम सूरत ने बताया कि बाहर निकलते ही आधा दर्जन से अधिक टैक्सी चालकों ने उन्हें घेर लिया। अपनी-अपनी टैक्सी में बैठाने के लिए जबरदस्ती करने लगे। आरोप है कि टैक्सी चालकों ने उनसे मारपीट की। प्रभारी निरीक्षक राजकीय रेलवे पुलिस एमपी चतुर्वेदी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें