फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: भूमाफिया ने बेच डाली गन्ना विकास समिति की भूमि

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। कस्बे में स्थित गन्ना विकास समिति की जमीन को भू-माफिया ने कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बैनामा करा लिया। गन्ना समिति के सचिव ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में स्थित गन्ना विकास समिति की करीब ढाई बीघा जमीन को बेच दिया गया है। तरबगंज तहसील में इसकी रजिस्ट्री 19 जनवरी को हुई है। कर्मचारी भू-अभिलेख खंगालने में जुट गए। बेची गई जमीन की चौहद्दी गन्ना समिति का प्रवेश द्वार ही है।
समिति के सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि गन्ना समिति के निर्माण के लिए सन् 1951मे अयोध्या निवासी राजेश नारायन अग्रवाल से जमीन खरीदी गई थी। जिसमें घाटा संख्या 2255 की दाखिल खारिज अभिलेखों में छूट गया था। कुछ वर्षों के पूर्व रजिस्ट्री दफ्तर में आग लगने की वजह तमाम दस्तावेज जल गए थे। उसी में यहां का अभिलेख भी जल गया था।
विज्ञापन


अभिलेख न मिलने से दाखिल खारिज नहीं है पाया। उन्होंने कहा दाखिल खारिज न होने की वजह से यह जमीन अयोध्या निवासी राजेश नरायन अग्रवाल के पुत्र रुपेश कुमार अग्रवाल के नाम हो गई। बीते 19 जनवरी को कूटरचित तरीके से कस्बा निवासी तीन लोगों को बैनामा कर दिया। बताया कि पूरे मामले को उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। समिति की तरफ से जल्द ही आपत्ति दाखिल कर बैनामा रद्द करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन


समिति की जमीन का दूसरे लोगों ने बैनामा करा लिया है, जिसमें कार्रवाई की जा रही है। एसपी को रिपोर्ट भेजी गई और अपील करके बैनामा निरस्त कराया जाएगा।
- अवधेश प्रताप सिंह, सचिव गन्ना विकास समिति नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें