फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश ने फिर लौटाई ठंड, तापमान में आई गिरावट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बारिश के बाद एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। मंगलवार व बुधवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश के बाद चली पछुआ हवाओं ने गलन बढ़ा दी। जिससे लोग पूरे दिन ठिठुरते नजर आए। शुक्रवार को पारा लुढ़ककर दस डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार सुबह फिर से ठिठुरन वापस आ गई। पछुआ हवा चलने से गलन भी बढ़ गई। नगर पालिका की ओर से जलने वाला अलाव भी ठंडा पड़ गया।

दूसरी ओर बारिश से गेहूं की फसल को दूसरी सिंचाई मिल गई। उसके कोपल में पानी भरने से पैदावार अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह ने कहा कि धुंध व ठंड का मौसम गेहूं के लिए फायदेमंद होता है। गन्ना की फसल को भी सिंचाई से फायदा होगा।
विज्ञापन


बागवानी के लिए भी मौसम लाभदायक होगा। हल्की बारिश से आम की बौर को फायदा होगा। कीड़े लगने की संभावना भी कम होती है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले तीन दिनों में शीत लहरी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें