फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दिनभर दिया दांव, फिर बेटा बोला, 22 को बतियाएंगे

Sat, 21 Jan 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष व कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के आरोपों का जवाब देने के लिए शुक्रवार को पूरे दिन मीडिया को दांव देते रहे। नंदिनी नगर में शुक्रवार की सुबह उन्होंने चलते-चलते कुछ सवालों का जवाब तो दिया मगर अपनी पूरी बात रखने के लिए दोपहर 12 बजे का समय दिया। फिर शाम चार बजे बात करने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद शाम पांच बजे, फिर छह बजे और फिर रात आठ बजे का समय दिया। इसी बीच उनके बेटे विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह बाहर आए और उन्होंने 22 को पत्रकार वार्ता होने की जानकारी दी तो सभी अवाक रह गए।

नंदिनी नगर में शुक्रवार को नेशनल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में शामिल होने आए पहलवानों के साथ ही मीडिया का भी जमावड़ा रहा। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष का क्या दांव होगा, ये जानने के लिए हर किसी में उत्सुकता थी। अध्यक्ष भी अपना पक्ष रखने के लिए पूरी तैयारी में थे। मगर चर्चा है कि दिल्ली से फोन पर किसी से बातचीत के बाद अपना पक्ष रखने की अध्यक्ष की तैयारी धरी ही रह गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष के बेटे विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह शाम सात बजे बाहर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अध्यक्ष की ओर से खेल मंत्रालय को जवाब भेज दिया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में भारतीय कुश्ती संघ की वार्षिक बैठक तय है, जिसमें संघ के सभी सदस्यों के सामने पूरा मामला रखा जाएगा। इसके बाद जो तय होगा, उसकी जानकारी दी जाएगी। इसके बाद नंदिनी नगर में दिनभर चली हलचल एकाएक शांत हो गई।

सांसद के पैतृक आवास पर बढ़ी सुरक्षा महिला पहलवानों के आरोपों और दिल्ली में धरना-प्रदर्शन के बीच सांसद के पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में समर्थक व अन्य लोग पहुंच रहे हैं। इसके चलते विश्नोहरपुर स्थित सांसद के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दोपहर बाद सांसद भी लोगों से मिलने में बचते रहे। सांसद की तरफ से उनके पुत्र विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह ही लोगों से बात करते रहे।

हरियाणा के उद्योगपति की ओर इशारानंदिनी नगर में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार सुबह चलते-चलते कुछ पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि हर स्तर की जांच का सामना करने को तैयार हैं। चाहें तो सीबीआई जांच करा लें, वह कहीं पीछे नहीं हैं। कहा कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के एक उद्योगपति के इशारे पर ये हो रहा है। हालांकि इस उद्योगपति का नाम बताने से वह बचते रहे। कहा कि- ये सबको पता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें