फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पेयजल मिशन की पूरी हो डीपीआर, गो-शालाओं में न रहे कोई कमी

Sat, 21 Jan 2023 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। देवीपाटन मंडल के आयुक्त ने समीक्षा में पेयजल मिशन के डीपीआर (परियोजना का प्रस्ताव) तैयार करने में देरी पर नाराजगी जताई है। 26 जनवरी से पहले प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। वहीं गोशालाओं में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए चारों जिलों में अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

मंडलीय समीक्षा बैठक में आयुक्त ने चीफ विद्युत एवं अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देश दिए हैं कि 400/220/132 केवी का विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने के लिए पहले से ही प्रस्ताव बना लें और भूमि की व्यवस्था कर लें। उन्होंने विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था तथा कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की। जनपदों के ऑडिट आपत्ति व विभिन्न विभागों से मंडल के जनपदों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की।

आयुक्त ने मानक व गुणवत्ता के साथ निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में बिजली विभाग के चीफ एवं एसई को निर्देश देते हुए कहा कि अभियान चलाकर बकाया बिलों की वसूली की जाए। पंचायतीराज विभाग की समीक्षा में आयुक्त ने डीडी पंचायत को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालयों एवं पंचायत भवन पर विशेष ध्यान देकर समय से कार्य पूर्ण कराएं।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्ति विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्ड धारकों को कोटेदारों द्वारा उनकी यूनिट के अनुसार खाद्यान्न दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
परिवार नियोजन की समीक्षा के दौरान जनपद बहराइच की प्रगति कम पाए जाने पर प्रगति को और बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान मंडल के सभी जनपदों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को शीघ्र पूर्ण कराएं। बैठक में दुग्ध समितियों का गठन कराने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए हैं।

बैठक के अंत में आईजीआरएस समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के साथ समय से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें