फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सांस रोगी समेत चार की इलाज के दौरान मौत

Fri, 20 Jan 2023 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिला अस्पताल में भर्ती सांस के दो मरीजों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 23 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। मोतीगंज निवासी माधरावराम (55) को सांस की समस्या को लेकर 18 जनवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

कटरा बाजार के भैरमपुर निवासी राम आधार (60) को सांस फूलने की दिक्कत के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। मनकापुर के बक्सरा आज्ञाराम निवासी घिर्राऊ (60) को किडनी की समस्या को लेकर बुधवार को भर्ती कराया गया।

उनकी भी गुरुवार को मौत हो गई। गैस के बीमारी से पीड़ित दुल्लापुर निवासी सुंदरलाल तिवारी 70 की इलाज के दौरान मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल के विभिन्न ओपीडी में 1134 मरीजों का इलाज कराया गया। तथा गंभीर रूप से बीमार 23 मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इनसेट
बुजुर्ग व बच्चों के लिए बढ़ी मुश्किलें
-ठंडजनित बीमारियों के प्रकोप में सबसे अधिक छोटे बच्चे व बुजुर्ग आ रहे हैं। मरने वालों में भी सभी लोगों की आयु पचास साल से अधिक रही। बाल रोग विशेषज्ञ आफताब आलम ने बताया कि बच्चों में इस समय कोल्ड डायरिया, निमोनिया, अस्थमा, कोल्ड फीवर, एलर्जी, सीने में जकड़न व सर्दी जुकाम के मरीज आ रहे हैं। फिजीशियन डॉ. जितेंद्र मिश्र ने बताया कि बुजुर्गों में सांस लेने में दिक्कत, शरीर के जोड़ों में दर्द, दमा, ह्रदय रोग, ब्रेन हैमरेज व कोल्ड डायरिया की समस्या अधिक आ रही है। बुुजुर्ग व बच्चों को ठंड से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें