फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: डुमरियाडीह- तरबगंज मार्ग के निर्माण की होगी जांच

Thu, 19 Jan 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में अयोध्या हाईवे से डुमरियाडीह से तरबगंज को जाने वाली सड़क निर्माण में गड़बड़ी मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 49 करोड़ से बनी सड़क में अनियमितता मिलने की आशंका सीडीओ ने बीते दिनों जताई थी।
विज्ञापन

गुरुवार को को डीएम ने अफसरों के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। अयोध्या हाईवे से मोतीगंज के साथ तरबगंज को जोड़ने के लिए 19 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण हो रहा है। इस पर 17 करोड़ रुपये का बजट खर्च हो चुका है।

सीडीओ गौरव कुमार ने सड़क निर्माण में कमी की जानकारी डीएम को दी थी। गुरुवार को डीएम डा. उज्जवल कुमार ने सड़क की जांच किया। उन्होंने सड़क की लंबाई और चौड़ाई की जांच कराई। इसके साथ ही पीडब्लूडी के एक्सईन लालजी से सड़क निर्माण के मानक की जानकारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम निर्देश दिया कि सड़क निर्माण में किसी तरह की लापरवाही न हो। अभी इस सड़क का निर्माण हो ही रहा है, इसकी नियमित निगरानी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें