फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सीडीआर से खुलेगा संचालक वसीम की हत्या का राज

Wed, 18 Jan 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूरे तिवारी गांव के रहने वाले जनसेवा केंद्र संचालक वसीम हत्या कांड का राज उसके मोबाइल के सीडीआर से खुलेगा। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर सीडीआर के आधार पर तफ्तीश शुरू की है। अभी तक सीडीआर में मिले तकरीबन सौ नंबरों को खंगाला गया है। मामले में बुधवार को पुलिस ने पांच संदिग्धों को उठाया है। जिनसे कोतवाली देहात पुलिस समेत एसओजी पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम वसीम के व्यापारी रिश्तों को भी खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के पूरे तिवारी गांव के रहने वाले जनसेवा केंद्र संचालक वसीम 30 पुत्र सलीम केंद्र संचालक के साथ प्रापर्टी का भी काम करता था। उसके मोबाइल फोन पर 16 जनवरी की रात तकरीबन नौ बजे एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले के बुलाने पर वह घर से बाइक लेकर जमुनिया बाग के लिए निकला था। मगर देर रात तक जब घर वापस नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। वसीम का बड़ा भाई शमीम उसे तलाशते गोंडा-अयोध्या मार्ग पर परसापुर गांव के पास पहुंचा तो वसीम मरणासन्न अवस्था में गोंडा-अयोध्या मार्ग पर सड़क किनारे पड़ा मिला था। उसका मोबाइल फोन भी गायब था। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया।
जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी गला दबाकर मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने मामले में मंगलवार की देर रात अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने वसीम के नंबर का एक माह का सीडीआर निकलवाया।
विज्ञापन


सीडीआर में जो नंबर मिले हैं, उनमें से सोमवार सुबह से मंगलवार देर रात तक वसीम के मोबाइल फोन जितने लोगों से बातचीत हुई। उनमें से सभी से पुलिस ने पूछताछ की तो पांच लोग संदिग्ध मिले। जिन्हें पुलिस ने उठा लिया है। उठाए गए लोगों से कोतवाली देहात पुलिस समेत एसओजी टीम पूछताछ कर रही है।
इधर, प्रापर्टी के व्यापार में वसीम के साथ जुड़े लोगों का भी पुलिस ने ब्यौरा तैयार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि हत्या से जुड़े सभी बिन्दुओं की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें