फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बुजुर्ग की मौत, अंतिम संस्कार को लेकर ठनी

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। एक बुजुर्ग की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए। एसडीएम के हस्तक्षेप पर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन


ग्राम छितौनी डेहरास निवासी ईश्वर शरण सिंह रोडवेज के गोंडा डिपो में चालक थे। करीब चार दशक से वह कस्बा परसपुर में एक दूसरे समुदाय की एक महिला के साथ बतौर पति-पत्नी रह रहे थे। बुधवार को उनकी मृत्यु हो गई।
सूचना जब उनके घर वालों को मिली तो परिवार, गांव व उनके तमाम शुभ चिंतक पहुंचकर शव को ले जाने लगे, लेकिन दूसरे पक्ष के लोग राजी नहीं हुए और मामला थाने पहुंच गया। बवाल की संभावना पर मौके पर पुलिस लगा दी गई।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा ने सूचना एसडीएम हीरालाल व सीओ विनय सिंह को दी। एसडीएम ने थाने पर दोनों पक्षों की बातों को सुना। एसडीएम ने मृतक का हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार पुलिस की उपस्थिति में कराने का आदेश दिया। कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के पास उसका अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें