फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: चकबंदीकर्ता संघ के हरगोविंद अध्यक्ष व संतदीन मंत्री बने

Thu, 19 Jan 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के दुबरा महंथ कोठी चकबंदी कार्यालय में प्रादेशिक चकबंदीकर्ता संघ का एक दिवसीय सम्मेलन व द्विवार्षिक चुनाव हुआ। जिसमें हरगोविंद वर्मा अध्यक्ष, संदीप कुमार रावत कार्यवाहक अध्यक्ष, मदन लाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुभाष प्रसाद कोषाध्यक्ष, संतदीन रावत जिला मंत्री, रामनाथ संप्रेक्षक निर्विरोध चुने गए। कार्यक्रम का संचालन विजय बहादुर तिवारी ने किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रांतीय नेता अजय श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार नगदीकरण, दुपहिया वाहनों पर छूट, पेंशन प्रणाली बंद कर साबित कर दिया कि सरकार कर्मचारी विरोधी है। परिषद के अध्यक्ष इन्द्र पाल तिवारी ने कहा कि हर समस्या की लड़ाई एकजुट होकर लड़ी जाएगी। चकबंदी अधिकारी पवन कुमार पांडेय ने पदाधिकारियों को बधाई दी।

प्रादेशिक चकबंदी अधिकारी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत गौड़ ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण कराना शीर्ष संगठन की प्राथमिकता में है। इस दौरान प्रमोद कुमार आचार्य, आशुतोष वर्मा, विष्णु यादव, सुभाष चन्द्र शुक्ल, अरूण कुमार शर्मा, शुरेश सिंह, श्रवन कुमार मिश्रा, सुदामा सिंह, वीरेंद्र तिवारी, कुलदीप, रामनरेश वर्मा, रामपाल, संतदीन, अमरेन्द्र पांडेय, बंशीलाल वर्मा, संदीप कुमार रावत, उत्तम चन्द्र तिवारी, संसार मणि कौशल, मदन लाल आदि ने अपने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें