गोंडा। शिक्षकों ने विभिन्न मांगों को लेकर लेखा दफ्तर पर धरना दिया। एनपीएस कटौती के लिए शिक्षकों पर दबाव बनाए जाने पर आक्रोश जताया। मांगों का ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त को सौंपा। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के वित्त नियंत्रक की तरफ से शिक्षकों पर जबरन न्यू पेंशन स्कीम थोपी जा रही है।
उन्होंने कहा कि एनपीएस ऐच्छिक स्कीम है। अगर कोई शिक्षक इस स्कीम को नहीं लेना चाहता तो उसे जबरदस्ती नहीं की जा सकती। वित्त नियंत्रक इस आदेश के विरोध में बुधवार को उत्तर प्रदेशीय पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में रानीपुरवा स्थित वित्त लेखा कार्यालय व पंतनगर स्थित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। शिक्षकों ने वित्त लेखा कार्यालय पर लेखा अधिकारी के प्रतिनिधि अरुण कुमार शुक्ला व बीएसए कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन देने वालों में संघ के मंडल अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी यशवंत पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री अजीत तिवारी, प्राथमिक शिक्षक संघ से अखिलेश शुक्ला, अवधेश त्रिपाठी, देव प्रकाश पांडेय, जनार्दन पांडेय, सुशील कुमार, सुशील मिश्र, मनोज शर्मा, तोताराम पांडेय, बृजेन्द्र सिंह, राजेश मिश्रा, अरुण कुमार शुक्ला, गजेंद्र सिंह, वंदना शुक्ला आदि रहे।