फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कातिल पति को जेल, मासूम ने मां को दी मुखाग्नि

Sun, 09 Apr 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। वजीरगंज क्षेत्र के काशीपुर डीहा गांव में शनिवार सुबह अवैध संबंध के शक में एक पति ने पत्नी की बांके से काटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पति को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार देर शाम मासूम बेटे ने महुआ कठारी तालाब के तट पर मां को मुखाग्नि दी तो लोगों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के काशीपुर डीहा गांव निवासी हरि प्रसाद ने अवैध संबंध के शक में शनिवार सुबह पत्नी माधुरी (35) की बांके से काटकर हत्या कर दी थी। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद देर शाम माधुरी का शव घर पहुंचा। महुआ कठारी तालाब के तट पर बड़े बेटे दूधनाथ (10) ने उसे मुखाग्नि दी। माधुरी अपने पीछे दो बेटे दूधनाथ (10) व सुभाष (5) को छोड़ गई है। दूधनाथ परिषदीय लघु माध्यमिक विद्यालय महराजगंज में छठी का छात्र है, जबकि उसका छोटा भाई सुभाष अभी विद्यालय नहीं जाता है। आरोपी पति हरि प्रसाद के जेल जाने के बाद अब परिवार में बच्चों के बाबा हरिजन, चाचा हरीश, उनकी पत्नी व कुछ माह की बेटी है। बाबा हरिजन व चाचा हरीश ने कहा कि दोनों बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें