फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र हत्याकांड: मोबाइल स्विच ऑफ कर आरोपी पूर्व प्रधान फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छात्र हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी के पिता का सुराग पुलिस अभीतक नहीं लगा सकी है। पुलिस के मुताबिक, पूर्व प्रधान मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार है। पूर्व प्रधान की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन

थाना धानेपुर क्षेत्र के सीरबनकट गांव के मजरा जनाबनकट के रहने वाले राज कुमार सिंह का बेटा दीपक सिंह (12) बाल विद्या मंदिर परधायिनगंज चौथी का छात्र था। 21 अगस्त की शाम वह खेत जाने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसकी रिश्तेदारों व संबंधियों में तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। 22 अगस्त को राज कुमार सिंह ने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 23 अगस्त की सुबह गांव के दक्षिण और विसुही नदी में धोबीघाट के पास उसका शव उतराता मिला था। इसके बाद राज कुमार सिंह ने बेटे के हत्या की रिपोर्ट थाना धानेपुर में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तफ्तीश के दौरान प्रकाश में आए अमर वर्मा निवासी सीरबनकट जनाबनकट को उठाकर पूछताछ की तो वह टूट गय। बताया कि उसका काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दीपक की बहन से मिलने 21 अगस्त की शाम घर आया था, तभी दीपक ने अपनी बहन के साथ अमन को देख लिया और शोर मचाने लगा। इसलिए उसका गला दबाकर हत्या कर दी। अमन ने अपने पिता मेवालाल वर्मा की मदद से शव को नदी में फेंका था।
विज्ञापन

हत्या के बाद अमन का पिता पूर्व ग्राम प्रधान मेवालाल वर्मा मोबाइल फोन का स्विच ऑफ करके फरार है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी के लिए एसओजी समेत पुलिस की तीन टीमें लगाई थीं। मगर हत्या के आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस को पूर्व ग्राम प्रधान का सुराग तक नहीं लग सका। पुलिस ने पूर्व प्रधान के साथियों व रिश्तेदारों के नंबरों को सर्विलांस पर लिया है। इसके सहारे आरोपी पूर्व ग्राम प्रधान के संपर्कों को पुलिस खंगालने में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें