फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काटने गए किसान का मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
फोटो-3-गोंडा के छपिया सीएचसी में बिलखते मृतक के परिजन। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। खेत में घास काटने गए एक किसान का शव गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। किसान के चेहरे, गर्दन, छाती पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल का सीओ और प्रभारी निरीक्षक ने निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी उदय नारायण शुक्ला (55) रविवार सुबह घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। उन्होंने अपनी पत्नी सीतापति को कुछ देर बाद खेत में आकर घास ले जाने के लिए बुलाया था। मृतक की पत्नी सीतापति का कहना है कि जब वह पहुंची तो उसके पति खेत में पड़े थे। उनके गर्दन चेहरे और सीने से खून बह रहा था। बगल में गन्ने के खेत में काटी गई घास व हसुवा पड़ा था। मृतक की पत्नी के गोहर लगाने पर आसपास के ग्रामीण व परिजन एकत्र हुए। मृतक के भाई शिव नारायण और पत्नी सीतापति सहित अन्य लोग उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचे। जहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. आलोक कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित किया।
डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि सीएचसी में आने से पूर्व ही उदय नारायण शुक्ला की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सीएचसी छपिया में प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटनास्थल पर सीओ मनकापुर संजय तलवार, प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चलेगा। उन्होंने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घर में मचा कोहराम
छपिया थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी मृतक उदय नारायण शुक्ला के तीन पुत्र व चार लड़कियां हैं। पुत्र घनश्याम, अवध, अतुल रोजी रोटी के लिए चेन्नई में नौकरी करते हैं। मृतक की पत्नी सीतापति, बहन गुड़िया, दीपमाला, उर्मिला पूजा रो-रोकर बेहाल हैं। उदय नारायण मिलनसार और मृदुभाषी स्वभाव के थे। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें