गोंडा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मधईपुध गांव के मजरे कहारन पुरवा में एक विवाहिता का शव उसके घर की दीवार पर बांस के सहारे लटकता मिला। विवाहिता के पिता ने कोतवाली देहात में पति समेत तीन ससुरालियों के खिलाफ दहेज न मिलने के कारण बेटी को मार डालने का आरोप लगाकर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी जगराम यादव ने कोतवाली देहात में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि अपनी बेटी रीता उर्फ गुड्डा देवी (20) की शादी पांच साल पहले कोतवाली देहात क्षेत्र के मधईपुर गांव के मजरे कहारन पुरवा के रहने वाले सहदेव से की थी। शादी के कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक रहा। बाद में ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे।
जगराम का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बेटी को मंगलवार की भोर मार डाला। इसके बाद घर की एक दीवार के सहारे रस्सी के फंदे से बांस पर लटका दिया। पुलिस ने पति सहदेव, ससुर व सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। कोतवाल देहात महेन्द्र सिंह ने बताया कि पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
छत के हुक से लटकता मिला विवाहिता का शव
गोंडा। परसिया रानी गांव की रहने वाली एक विवाहिता का शव उसके घर में छत के हुक से रस्सी के सहारे लटकता मिला। कौड़िया थाना क्षेत्र के परसिया रानी गांव की रहने वाली पिंकी देवी (22) पत्नी राहुल का शव मंगलवार को घर की छत के हुक से लटकता मिला।
कटरा बाजार थाना क्षेत्र के सेल्हरी मंडप निवासी आसाराम ने बताया कि उसकी पुत्री पिंकी देवी की शादी दो वर्ष पूर्व राहुल से हुई थी। बताया कि कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।