गोंडा। नगर पालिका परिषद गोंडा के तहत 50 हजार से अधिक रुपये का गृहकर व जलकर के बकाएदारों को नोटिस भेजी गई है। कर निर्धारण अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नपाप क्षेत्र के 40 बड़े बकाएदारों पर 56 लाख रुपये की उधारी है। इन बकाएदारों से कई बार मांग किए जाने पर भी नहीं जमा किया। नोटिस ऑफ डिमांड जारी करने के एक सप्ताह के भीतर कर न जमा वालों पर नगर पालिका अधिनियम 1996 के तहत वसूली का आरसी जारी किया जाएगा। संवाद