फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई

Sun, 22 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सपा कार्यालय में पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर एकत्र सपाई। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
गोंडा। सपा के संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को पार्टी कार्यालय में श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने की। पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने कहा कि नेताजी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि विचारधारा हैं। उन्होंने हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, पिछड़े और अल्पसंख्यकों की आवाज बुलंद की। सूरज सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने का अवसर दिया। सरफराज हुसैन ने कहा कि नेताजी ने हमेशा युवाओं को सम्मान दिया। महेंद्र कुमार वर्मा, जावेद मंटू, विनोद शुक्ल, हाजी जाकिर, अरशद खान, मंटू काजी, अंजू वर्मा, मंशाराम वर्मा, शिवकुमार विश्वकर्मा, फहीम पप्पू, सहन अख्तर, दिनेश यादव, सिद्धार्थ सिंह, अफजल खान और प्रागदत्त मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें