फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नए फीडर की मांग को लेकर सांसद ने लिखा पत्र

Fri, 24 Apr 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। माझा क्षेत्र के कई गांवों में लगातार खराब विद्युत आपूर्ति से परेशान लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह ने देवीपाटन के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर नए फीडर के निर्माण की मांग की है। पत्र में उन्होंने उल्लेख किया कि क्षेत्र में बिजली का लोड क्षमता से अधिक है, जिसके कारण करीब 50 हजार की आबादी को निर्धारित मानकों के अनुरूप आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने मुख्य अभियंता से शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करते हुए नए फीडर की स्थापना कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें