फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: सांसद ने बंधाया ढांड़स, कार्रवाई का आश्वासन

Sat, 18 Feb 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर पहुंचे सांसद ने बच्चों के परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। ग्राम डिघिया भरपुरवा में सड़क निर्माण के दौरान खोदे गए गड्ढे में गिरकर सगे भाइयों की मौत हो गई थी। गोंडा के सांसद कीर्तिवर्धन सिंह शनिवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर माता-पिता से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

उन्हें ढांढस बंधाते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने मौके पर ही उपजिलाधिकारी तरबगंज व अन्य अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने के लिए कहा तथा घायल बच्चों के उपचार के लिए हरसंभव मदद करने के लिए कहा।
सांसद ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई कराने का भी आश्वासन दिया। ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, कोट प्रबंधक हरीश पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें