फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तीन मौतों से मातम, कार्रवाई के डर से सहमे हैं कारोबारी

Tue, 08 Oct 2024 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बेलसर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर एक में सोमवार को हुए विस्फोट में तीन लोगों की मौत के मामले में कई राज अभी भी बरकरार हैं। कुछ तो ऐसा है कि धमाके के असर की गवाही आज भी घरों की दीवारें कर रहीं हैं। मंगलवार को बड़ी आशंकाओं को देखते हुए बम निरोधक दस्ते ने गांव में छानबीन की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पूरी सतर्कता बरती जा रही है। हर स्तर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बम निरोधक दस्ते ने विस्फोट स्थल व आसपास चेकिंग की। परिवार वालों के बयान दर्ज किए। धमाके में तीन लोगों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस सहित अन्य जांच एजेंसियां गांव में पहुंच रही हैं। पुलिस की गाड़ियों के सायरन की आवाज सुनकर लोग दुबक जाते हैं। गांव में दहशत इतनी है कि कोई नाम बताने तक को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि गांव में छानबीन कर जानकारी जुटाई जा रही है।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया की विस्फोट बहुत जबरदस्त था, उसकी आवाज एक किमी दूर तक सुनाई पड़ी। बताया कि इसहाक के परिजनों ने विस्फोट के बाद बचे मलबे को तालाब में फेंक दिया। इसकी भी जांच हो कि उसमें क्या था। बेलसर के ही संतोष सिंह कहते हैं कि घटना निंदनीय है। अन्य स्थानीय लोगों ने कहा कि इस विस्फोट में शामिल लोगों पर रासुका लगनी चाहिए। पूर्व प्रधान प्रतिनिधि रज्जन बाबा ने कहा कि घटना निंदनीय है, लेकिन इसमें परिवार के सदस्यों को खोने वाले लोगों के साथ उनकी संवेदना है। जांच करके निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें