फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रसूता को परिवार समेत पीटा, गर्भस्थ की मौत

Sat, 10 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। थाना समाधान दिवस में पिटाई की शिकायत लेकर परिजनों संग पहुंची गर्भवती महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां पता चला कि पिटाई से गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। सीएचसी के चिकित्सक का कहना है कि महिला को अल्ट्रासाउंड जांच कराने के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा कि गर्भस्थ शिशु की मौत कब और कैसे हुई है। वहीं, पुलिस ने शिशु का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के बौरिंहा कुड़िया गांव निवासी देव कुमार ने बताया कि उसका गांव के ही कुछ लोगों से भूमि विवाद चल रहा है। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने इसी विवाद को लेकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे, उसकी पत्नी रामकला व गर्भवती बहू रिंकी पत्नी उमाशंकर को पीटकर जख्मी कर दिया। हमलावरों ने रिंकी के पेट पर मार दिया था। जिससे उसे असहनीय दर्द शुरू हो गया।
देव कुमार के मुताबिक वह सभी एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाना समाधान दिवस में पहुंचे थे। जहां से पुलिस ने उसे व उसकी पत्नी को सीएचसी भेज दिया। मगर बहू रिंकी थाने में ही बैठी थी। बहू रिंकी की थाने में ही अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के डॉ. सुहेल अहमद ने बताया कि रिंकी के गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई है। रिंकी को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि बच्चे की मौत कब और कैसे हुई। प्रभारी निरीक्षक सुरेश वर्मा ने बताया कि बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें