फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी बार पीएम बन भारत का मान बढ़ाएंगे मोदी : कामेश्वर

Sat, 04 May 2024 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत दुनिया का सिरमौर बन जाएगा। देश को समृद्धशाली व गौरवशाली बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करना जरूरी है। भाजपा सरकार ने किसानों को सम्मान निधि देकर उनकी उपज दोगुनी करने के साथ ही एमएसपी पर खरीद शुरू की। ये बातें शनिवार को धानेपुर के एक मैरिज लॉन में अन्नदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहीं। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि गोंडा लोकसभा क्षेत्र में कोई चरागाह नहीं है, जहां कोई बाहरी आकर किसानों के विश्वास को चर सकता है। विनय ने भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विद्या भूषण द्विवेदी, राजीव रस्तोगी, दीपक यादव, दुर्गेश सोनी, मंशाराम वर्मा, शेषराम बारी, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें