फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गैस सिलिंडर में लीकेज से मॉडल शाॅप में लगी आग

Sun, 30 Jul 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर के गांधीनगर में मॉडल शॉप में लगी आग को बुझाते लोग। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। मनकापुर कस्बे के गांधीनगर स्थित माॅडल शाॅप की कैंटीन में रविवार को गैस सिलिंडर में रिसाव से अचानक आग लग गई। इससे मॉडल शाॅप के आसपास की दुकानों व घरों में अफरातफरी मच गई। पुलिस और अग्निशमन दस्ते के जवानों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मॉडल शाॅप के मैनेजर के अनुसार अग्निकांड में नकदी, फर्नीचर, शराब की बोतलें व अन्य सामान जल गया। इससे लगभग 6.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत के मोहल्ला गांधी नगर स्थित माॅडल शाॅप की कैंटीन में रविवार सुबह 10.30 बजे सिलिंडर से गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी मॉडल शाॅप लपटों से घिर गई।कर्मचारियों व ग्राहकों ने बाहर भागकर जान बचाई। आग लगने से आसपास की दुकानों व घरों में अफरातफरी मच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही कस्बा चौकी प्रभारी अमर सिंह व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मॉडल शॉप के मैनेजर अनिल जायसवाल ने बताया कि दुकान का लाइसेंस हरिभान त्रिपाठी की पत्नी मनोरमा के नाम है। वह अयोध्या के तारुन थाना क्षेत्र में ऊंचगांव रामपुर भगन की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

मैनेजर ने बताया कि अग्निकांड में 30 हजार नकदी, एक एसी, चार पंखे, दो डीप फ्रीजर, दो सोफे, 24 कुर्सी व अन्य फर्नीचर, अलमारी, काउंटर, दो गैस सिलिंडर, बर्तन व शराब की बोतलें, बियर का केन समेत 6.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें