गोंडा। बच्चों को यौन शोषण और यौन उत्पीड़न से सुरक्षा देने वाले पाॅक्सो कानून की जानकारी पहुंचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मुहिम को विधायक, डॉक्टर और शिक्षकों का समर्थन मिला है। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बच्चों और अभिभावकों से पाॅक्सो कानून के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर डॉ. अनीता मिश्रा, एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के निदेशक अजिताभ दुबे और अवध पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सौमित्र शुक्ल ने भी वीडियो जारी कर अभियान का समर्थन किया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अंकिता सिंह ने कहा कि समाज के जिम्मेदार लोगों के अभियान से जुड़ने से बच्चों और अभिभावकों को पाॅक्सो कानून के प्रति अधिक जागरूक किया जा सकेगा। (संवाद)