फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली कटौती पर विधायक ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को भेजा पत्र

Sat, 23 May 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विधायक बावन सिंह 
विज्ञापन
बालपुर/कटरा बाजार। भीषण गर्मी में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर विधायक बावन सिंह ने नाराजगी जताई है। विधायक ने अपर मुख्य सचिव ऊर्जा तथा उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष को पत्र भेजकर विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। विधायक ने कहा कि 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली आपूर्ति की स्थिति बेहद खराब है। कई गांवों में दिन में केवल सात से आठ घंटे ही बिजली मिल पा रही है। रात में भी पांच से छह घंटे तक कटौती हो रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने समस्या का समाधान कराने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें