फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

Tue, 31 Mar 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात करते जिले के विधायक। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा के तीन विधायकों ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इसमें क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही विकास योजनाओं की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया। तरबगंज विधायक प्रेमनरायन पांडेय ने मुख्यमंत्री से विधानसभा क्षेत्र में रुके हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की। कटरा बाजार के विधायक बावन सिंह ने रुपईडीह में नए सीएचसी के निर्माण की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें