परसपुर में इंटर की टॉपर अवंतिका सिंह को अमर उजाला का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते विधायक। -
गोंडा। ‘अमर उजाला’ के तत्वावधान में इंटरमीडिएट की जिला टॉपर बिटिया अवंतिका सिंह व करनैलगंज के भाजपा विधायक अजय सिंह ने संयुक्त रूप से केक काटा। विधायक ने बिटिया को केक खिला कर उसे बुके व ‘अमर उजाला’ का प्रशस्ति पत्र सौंपा। उसे व उसके परिजनों को बधाई दी। उन्होंने ‘अमर उजाला’ की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी बच्चों को इससे सीख लेनी चाहिए।
इस दौरान चरौंहा स्थित टॉपर के घर पर रिश्तेदारों सहित आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। विधायक ने टॉपर को बुके, प्रशस्ति पत्र व 11 हजार रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि सूरज सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अजय शुक्ला, आरएसएस के नगर कार्यवाह राजेश कुमार गुप्ता राजू, टीके सिंह, अमरेंद्र सिंह, डब्लू सिंह, भीम सिंह व रमेश ओझा उपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप करने वाले रचित शुक्ला के घर पर बुधवार को ‘टीम अमर उजाला’ ने दस्तक दी। रचित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मालवीयनगर गोंडा में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपनी जगह बनाई है। रचित ने परिजनों संग केक काटा और सभी को खिलाकर खुशियां साझा कीं। ‘अमर उजाला की टीम’ ने बुके और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान मां रंजना देवी, दादी सुरुचि शुक्ला, कुंती देवी, सुशीला शुक्ला, मोहित, जीवनलाल, आरके शुक्ला, नीरज तिवारी, शिव बाबू, सचिन, अंकित, सौरभ मौजूद रहे।