कटरा शहबाजपुर में सड़क पर घायल पड़े युवक को उठाकर अस्पताल भिजवाते समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण
करनैलगंज (गोंडा)। कटरा शाहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार रात हादसे में घायल युवक सड़क पर तड़प रहा था। तभी गोंडा से लखनऊ जा रहे प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने देखा तो तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने युवक को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. मुदस्सिर ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि मंत्री ने युवक को सीएचसी पहुंचाया था। युवक का नाम पता नहीं चल सका है। (संवाद)