फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की नब्ज टटोली, जर्जर सड़कों पर चेतावनी

विज्ञापन
फोटो-14-गोंडा के विकास भवन सभागार में बैठक करते मंत्री। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले की सड़कों की दशा ठीक न होने पर जिले के भ्रमण पर आए मंत्रियों ने नाराजगी जताई। स्पष्ट कहा कि सड़कों को दुरुस्त की जाए। विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण प्रभावी तरीके से करने पर जोर दिया। अस्पतालों में मरीजों को सभी सुविधाएं मिलें और दवाओं की कमी न हो, इस पर निर्देश दिए। जिले में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार, कृषि निर्यात दिनेश प्रताप सिंह व राज्यमंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान बलदेव सिंह औलख ने भ्रमण किया। इसके बाद विकास भवन सभागार कक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन

मंत्रियों ने शहर की मलिन बस्ती फोरबिसगंज का निरीक्षण किया, उद्यान विभाग के परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। निर्माण में तेजी लाने पर जोर दिया। अमृत सरोवर तालाब विकासखंड इटियाथोक ग्रामपंचायत संझवल का निरीक्षण किया। यहां पर शहीद परिवार को सम्मानित किया। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सकरौरा करनैलगंज में आवासीय सुविधाओं को परखा। समीक्षा बैठक में विभागों की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। बैठक में पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि समस्याओं से परेशान व दूर दराज से आने वाले आम लोगों को व्यवहार पूर्वक कार्यालय में बैठाएं और उनकी समस्याओं को सुनें।
इस दौरान विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल, जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, उप निदेशक कृषि शैलेंद्र कुमार शाही, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी रविंद्र सिंह राठौर आदि अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें