फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: प्रभारी मंत्री आज करेंगे अभियान का शुभारंभ

Tue, 17 Sep 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी दारा सिंह चौहान मंगलवार को आएंगे। वह बालपुर से स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और एमएलसी विजय बहादुर पाठक भी मौजूद रहेंगे। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक शहर से लेकर गांव तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ ही व्यापार मंडल पदाधिकारियों समेत जन-जन को अभियान से जोड़ा जाएगा। डीएम नेहा शर्मा के स्तर से 17 विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। ये अधिकारी अभियान के मध्यम से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम से जन-जन को जोड़ेंगे। इससे जिले में साफ-सफाई समेत समृद्धि के लिए बेहतर प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें