फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पुलिस देखकर ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भागे खनन के आरोपी

Sun, 10 Dec 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खोड़ारे (गोंडा)। इलाके के केशव नगर ग्रांट पूर्वी में रविवार को अवैध खनन के आरोपी पुलिस को देखकर भाग निकले। मौके से दो ट्राॅली व ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय थानाक्षेत्र के केशव नगर ग्रांट पूर्वी में जेसीबी से मिट्टी की अवैध खनन की सूचना पर पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान मौके पर एक ट्रैक्टर व दो ट्राॅली बरामद की गईं।
आरोपी मौके से भाग निकले। गौरतलब है कि खोड़ारे थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन जोरों पर है। खनन माफिया सक्रिय हो गए हैं।
विसुही नदी के कछार से ट्रैक्टर में डबल ट्राॅली जोड़कर मिट्टी ईंट-भट्ठे पर गिराते हैं। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एक ट्रैक्टर व दो ट्राली को थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें