फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: होनहारों के घर लगा बधाई देने वालों का तांता

Sat, 08 Apr 2023 10:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में डिप्टी एसपी पद पर चयनित हर्ष सिंह को मिठाई खिलाते परिजन। - संवाद
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश संघ लोकसेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में चयनित होनहारों के घर पर शनिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। परिवारीजन गदगद मन से अपने पाल्य के संघर्षों की कहानी बताते नहीं थक रहे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप शनिवार को अपनी टीम के साथ शहर के गुरुनानक चौराहा स्थित चौरसिया पान भंडार पहुंचे। दुकानदार हेमचंद चौरसिया को बेटी ज्योति चौरसिया के पीसीएस की परीक्षा में 21वां रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर बनने की बधाई दी। ज्योति के पिता व भाई को मिठाई खिलाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस पर हेमचंद की आंखें भर आईं। संघर्ष के दिनों की कहानी सुनाते हुए उन्होंने बिटिया की दृढ़ इच्छाशक्ति के बारे में बताया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने जानकीनगर के विक्रम कौशल का चयन जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर होने की परिजनों को बधाई दी। घर में मौजूद विक्रम के पिता संसारमणि कौशल और मां जयराधा कौशल को भाजपा जिलाध्यक्ष और सहयोगियों ने लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, दीपक गुप्ता तथा मनीष द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मनकापुर के हरना टायर गांव में शनिवार को जश्न का माहौल रहा। पीसीएस परीक्षा में 10वां स्थान हासिल करने वाले संदीप तिवारी के पिता शिवकुमार तिवारी को रात से ही शुभकामनाएं मिलने लगीं। शनिवार सुबह घर पर लोगों का तांता लग गया। फोन व सोशल मीडिया पर बधाइयों पर सिलसिला पूूरे दिन चला। गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया, मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, ब्लाॅक प्रमुख जगदेव चौधरी, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख यूपी सिंह, निवर्तमान चेयरमैन प्रदीप कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, प्रमोद आर्य चंचल, जनार्दन वर्मा, कमलेश पांडेय, वैभव सिंह, जनार्दन सिंह, विजय प्रताप सिंह, प्रधान अमरनाथ तिवारी सहित सैकड़ों लोगों ने संदीप के पिता को बधाई दी।
छपिया ब्लॉक के ग्राम तेजपुर निवासी हर्ष सिंह का चयन पीसीएस में डिप्टी एसपी पद पर होने से गांव में खुशी का माहौल है। इनके पिता अरविंद कुमार सिंह भी पीसीएस अधिकारी हैं। वर्तमान में वह पैकफेड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद पर तैनात हैं। हर्ष के चाचा विनोद कुमार सिंह हाईकोर्ट लखनऊ में वकील हैं। हर्ष ने आईएएस की लिखित परीक्षा भी उत्तीर्ण की है। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व चाचा विनोद सिंह को दिया है।
परसपुर के आंटा चोपपुरवा निवासी शशांक सिंह चौहान के लोवर पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर आपूर्ति निरीक्षक बनने पर लोगों ने बधाई दी है। शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने बाबा स्वर्गीय सियाशरन सिंह व पिता कृष्ण कुमार सिंह को दिया है।
विवेक पांडेय का चयन ट्रेजरी ऑफीसर पद पर हुआ है। कौड़िया थाना क्षेत्र के नरायनपुरवा निवासी विवेक पांडेय दो भाई हैं। इनके बड़े भाई सुनील कुमार पांडेय बेलसर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। जबकि भाभी रेनू पांडेय बहराइच के विशेश्वरगंज में प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। पिता अनिल कुमार पांडेय कौड़िया बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। माता मिथलेश गृहिणी हैं। विवेक की सफलता पर परिजन फूले नहीं समा रहे। माता-पिता, भाई और भाभी ने घर में माला पहनाकर बेटे का स्वागत किया। इसके अतिरिक्त पड़ोसियों और अन्य रिश्तेदारों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें