गोंडा अंतर राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘आसमा हैं आगे’ कार्यक्रम के तहत 27 मेधावियों को सम्मानित किया। जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने कहा कि सभी लक्ष्य बनाकर तैयारी करें, इससे लक्ष्य को प्राप्त करने में आसानी होगी। मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्नमोली ने भी छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस दौरान केविड के दौरान अपने माता पिता को खोने वाले छात्रों को लैपटाप प्रदान किया गया। डीएम ने सर्वोच्च दस स्थान पाने वाली इंटरमीडिएट की छात्राएं मुस्कान शुक्ला को 20 हजार व प्रमाण पत्र दिया। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं जाह्नवी द्विवेदी, अंजलि मिश्रा, अंशिका पांडे, वर्णिमा श्रीवास्तव, सुरभि तिवारी, अनीता मिश्रा, आस्था सिंह, साक्षी मिश्रा, प्रियांशी मिश्रा, श्रुति कीर्ति शुक्ला, प्रगति द्विवेदी, कृष्णा कुमारी मौर्य, साक्षी तिवारी, युविका सिंह व हाईस्कूल की प्रिया जायसवाल, अनुष्का मिश्रा, सौम्या पांडे, शिवानी मिश्रा, रिधिमा सिंह, अदिति सिंह, स्मिता द्विवेदी, यशस्वी श्रीवास्तव, अनुकृति श्रीवास्तव, शशि वर्मा, उपासना, प्रकृति सिंह को प्रमाण पत्र व पांच- पांच हजार रुपये प्रदान किया। कार्यक्रम में छात्राओं व उनके परिजनों के साथ डिजिटल शिक्षा तथा स्वावलम्बन की चुनौतियों पर चर्चा की गयी।
सीडीओ ने 15 छात्रों को दिया लैपटाप
- महिला कल्याण विभाग से उप्र मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के तहत उन बच्चों को लैपटाप दिया गया, जिन्होने कोविड के कारण अपने माता या पिता को खो दिया है।कलेक्ट्रेट सभागार में 15 छात्र/छात्राओं को डीएम डा. उज्ज्वल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी एम. अरून्मौली ने लैपटाप वितरण किया। छात्रों को तरक्की के टिप्स दिए।