फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 45 डिग्री पहुंचा पारा, तपिश ने किया परेशान

Thu, 13 Jun 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। चिलचिलाती धूप व उमस लोगों को परेशान कर रही है। बुधवार को गर्मी से लोग बेहाल रहे। तापमान में उछाल की वजह से तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों ने दिनभर झुलसाया। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न 11 बजे ही इतनी तेज धूप निकली कि सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। तेज धूप के कारण लोगों का गला सूख रहा था। प्यास बुझाने के लिए लोग नींबू पानी, गन्ने का रस, मैंगो शेक जैसे तरल पदार्थ का सेवन करते रहे।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में भी भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। ऐसे में दिन व रात में भीषण गर्मी का अहसास होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। पारा 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिसके कारण कूलर व पंखे भी बेअसर साबित हुए। जबकि मंगलवार को अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से रात में भी गर्मी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें