फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा कैंप में लगेगी बूस्टर डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोनारोधी वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाने के लिए मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा। गुरुवार को जिले में 382 स्थानों पर विशेष शिविर लगाकर 38 हजार लोगों को वैक्सीन का बूस्टर डोज लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

वैक्सीन प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों का विशेष अभियान चलाकर लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। जिन लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी डोज छह महीने पहले लग चुकी है, वह अपने करीबी केंद्र पर जाकर बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं।
बता दें कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 75 दिनों का विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें 15 जुलाई से लेकर 30 सितंबर तक लोगों को मुफ्त में बूस्टर डोज लगाया जाना है। जिले के 20,47,530 लोगों को बूस्टर डोज लगाया जाना था, लेकिन मात्र 6,34,996 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें